मैनपुरी के युवक को शिवपुरी में ट्रेक्टर ने रौंदा: साड़ी-लेंहगा बेचने आया था-SHIVPURI NEWS

शिवपुरी। खबर जिले के कोलारस थाना क्षेत्र से आ रही है। जहां बीती रात ट्रैक्टर के ड्राइवर ने बाइक सवार में शंकरगढ़ गांव के पास टक्कर मार दी और मौके से फरार गया। घायल बाइक सवार रामपाल सिंह पुत्र सुरेश सिंह जो उत्तर प्रदेश के मैनपुरी का रहने वाला है।
जानकारी के अनुसार कोलारस कस्बे में रहकर अपनी बाइक से गांव-गांव घूमकर साड़ी-लहंगा बेचने का काम करता है। राम पाल अपने काम से वापस लौट रहा था। इसी दौरान वह सड़क हादसे का शिकार होकर गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल का उपचार अस्पताल में जारी है।
Advertisement