दो नाबालिग सगी बहनों ने नींद की गोली खाकर सुसाईड करने का किया प्रयास: नाना-नानी ने इलाज कराकर बचाई जान

शिवपुरी। खबर जिले के बैराड़ थाना क्षेत्र से आ रही है। जहां दो सगी बहनों में विवाद होने के बाद दोनो ने सुसाईड करने का प्रयास किया है। दोनों को उपचार के लिए के उनके नाना नानी ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।

जानकारी के अनुसार रामदेही निवासी भदेरा ने बताया कि उसकी बेटी की मौत के बाद उसकी दोनों बेटियों का पालन पोषण बह कर रहे है। बीते रोज उन दोनो बहनों किसी बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद के बाद दोनो ने नींद की गोलियां खाकर सुसाईड करने का प्रयास किया। जब दोनो की हालत बिगडने लगी तो दोनों सगी बहनो को उनेक नाना ने बैराड़ अस्पताल ले जाया गया।

इसके बाद दोनो को शिवपुरी रैफर कर दिया। दोनो का उपचार​ शिवपुरी जिला अस्पताल में जारी है। दोनो ही नाबाहलग है।

Advertisement

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *