​प्रियदर्शनी रोज सिंधिया ने मातृशक्ति सम्मेलन को किया संबोधित: रास्ते में गाड़ी रोककर महिलाओं के साथ खाया सत्तू

शिवपुरी। लोकसभा प्रत्याशी ज्योतिरादित्य सिंधिया चुनाव को लेकर स्वंय ही सक्रिय नही है बल्कि पत्नी प्रियदर्शनी राजे सिंधिया भी अपने पति को बड़े अंतर से जीत दिलाने के लिए महिलाओं को एकजुट करने के लिए मात्र शक्ति सम्मेलन के जरिए महिलाओं से मुलाकात कर उनके पति को वोट देने की अपील कर रही है। इसके साथ श्रीमती सिंधिया लोगों के बीच हर संभव तरीके से सिंधिया परिवार के प्रति दिलों को जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ रहीं है।

इसी दौरान आज प्रियदर्शनी राजे सिंधिया बदरवास कस्बे में आयोजित मात्र शक्ति सम्मेलन में सम्मिलित हुई लेकिन इससे पहले वह बदरवास से सटी हुई बमौरी विधानसभा के म्याना कस्बे में पहुंची थी। जहां प्रियदर्शिनी राजे सिंधिया का सहज और सरल रूप देखकर कार्यक्रम में उपस्थित हजारों महिलाएं उनकी कायल हो गईं।

उन्होंने ग्रामीण महिलाओं की ओर से तैयार किए गए सत्तू को खाया। साथ ही उपस्थित अन्य महिलाओं को खिलाया भी। इसके बाद सीधे प्रियदर्शनी राजे सिंधिया बदरवास कस्बे के साक्षी गार्डन पहुंची। जहां मात्र शक्ति सम्मेलन के जरिए महिलाओं से मिली।

मंच से संबोधन के दौरान उन्होंने कहा कि ये मेरी लिए खुशी की बात है कि आप सबके बीच, यानी अपने परिवार में बीच आयी हूं। नारी हमेशा से शक्ति रही है। नारी को हमेशा देवी माना गया है। लेकिन आज भारत के इतिहास में पहली बार ऐसा हो रहा है कि “ये नारी शक्ति, देश की शक्ति” भी बन चुकी है। यह इसलिए संभव हुआ है क्योंकि हमारे पास हमारे अपने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हैं। आज उन्होंने महिलाओं को केवल उनका सम्मान ही नहीं दिया पर मजबूत भी बनाया है।

उन्होंने कहा कि आपको यह भी मालूम है कि महाराज ने हमेशा आपके लिये इस क्षेत्र के लिए बहुत काम किया। इस बार महाराज को मोदी का आशीर्वाद मिला है, उनका विश्वास मिला है। तो अब आपको मोदी जी और महाराज, दोनों के हाथ मजबूत करने हैं। यहां बैठी हर एक महिला खुद से पहले अपने बच्चों और अपने परिवार के भले के बारे में सोचती हैं।

आपका भला सोचने वाले आपके मोदी और सिंधिया हैं। अब गुना-अशोक नगर-शिवपुरी के बच्चों का भविष्य आपके हाथों में है-आप सब महिलाओं के हाथों में है। इस वजह से 7 मई के दिन कमल का बटन दबाना है और सिंधिया को जिताना है।

Advertisement

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *