हार्वेस्टर में हुआ शॉर्ट-सर्किट: गेंहू की फसल में भड़की भीषण आग, लाखों का नुकसान

शिवपुरी। खबर जिले के खनियाधाना क्षेत्र से आ रही है। जहां बमौरकला के ग्राम बिजरावन में खेत में हार्वेस्टर चलाते समय भीषण आग लग गई है। इस दौरान हार्वेस्टर से गेहूं की फसल काटी जा रही थी। तभी आग लगने गेंहू की फसल में आग भड़क गई। मौके पर ग्रामीण आग बुझाने का प्रयार कर रहें है।
जानकारी के किसान हरनाम लोधी निवासी ग्राम बिजरावन के अपने खेत में हार्वेस्टर से अपनी गेहूं की फसल की कटाई करवा रहा था। तभी अचानक हार्वेस्टर में आग भड़क गई। जिससे गेहूं की फसल में भी भीषण आग लग गई। इस आगजनी में हार्वेस्टर भी जल गई है। साथ ही किसान की लगभग 3 बीघा की फसल आगजनी में जलने से लगभग 80 हजार का नुकसान हुआ है।
आग लगने के बाद मौके पर उपस्थित ग्रामीणों ने आग को बुझाने का प्रयास किया। लेकिन आग पर काबू नहीं पाया गया। आग इतनी भीषण थी कि फायर बिग्रेड के आने के बाद कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।
बताया जा रहा है कि हार्वेस्टर से शॉर्ट सर्किट की बजह से पहले हार्वेस्टर के टायर में आग लगी इसके बाद आग ने फसल को पकड़ लिया और फसल जलकर राख हो गई। आग में हार्वेस्टर भी 30 प्रतिशत जल चुकी है।