विवेक शर्मा बने युवा कांग्रेस के पोहरी विधानसभा अध्यक्ष: पूर्व मंत्री जयवर्धन सिंह ने दिया नियुक्ति पत्र

शिवपुरी। लोकसभा चुनाव के आते ही कांग्रेस में राजनितिक सर्जरी शुरू हो गई है और जिले में नई नियुक्तियों का दौर जारी है कुछ समय पहले ही जिले में युवक कांग्रेस की कमान सिद्धार्थ आलोक सिंह चौहान को दी गई थी और अब पोहरी विधानसभा में अध्यक्ष पद पर विवेक शर्मा को नियुक्त किया गया है, विवेक इससे पहले युवक कांग्रेस के बैराड़ ब्लॉक अध्यक्ष थे और उनकी सक्रियता को देखते हुए अब विधानसभा अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है।
इसी क्रम में आज विवेक शर्मा को गुना शिवपुरी से लोकसभा प्रत्याशी राव यादवेन्द्र सिंह यादव और प्रभारी गुना लोकसभा पूर्व मंत्री जयवर्धन सिंह ने नियुक्ति पत्र प्रदान किया।
अध्यक्ष बनने के बाद विवेक शर्मा ने जिले के वरिष्ठ नेतृत्व राज्यभा सांसद अशोक सिंह, पूर्व मंत्री केपी सिंह कक्काजू, युवक कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष विक्रांत भूरिया, संगठन प्रभारी व राष्ट्रीय सचिव शेष नारायण ओझा, सह प्रभारी श्री कृष्ण हरी, कांग्रेस जिलाध्यक्ष विजय सिंह चौहान, कांग्रेस शहर जिलाध्यक्ष श्री प्रकाश शर्मा, विधायक कैलाश कुशवाह, युवक कांग्रेस जिलाध्यक्ष सिध्दार्थ आलोकसिंह चौहान, प्रदेश महासचिव अमित शिवहरे समेत सभी वरिष्ठ कांग्रेसजनों का आभार जताया है। और पार्टी संगठन को आश्वस्त किया है कि वो पार्टी नेतृत्व द्वारा दिए गए इस उत्तरदायित्व का निष्ठापूर्वक निर्वहन कर कांग्रेस पार्टी की विचारधारा और वरिष्ठ नेतृत्व के हाथ मजबूत करेंगे।