कलचुरी महिला मंडल ने मनाया बड़ी धूमधाम से होली मिलन समारोह

शिवपुरी। कलचुरी महिला मंडल ने वृंदावन की तर्ज पर वृंदावन गार्डन में एक सैकड़ा से अधिक नारी शक्ति ने मनाया होली मिलन समारोह कलचुरी महिला मंडल की संरक्षक शकुन शिवहरे, सुंदर शिवहरे, इंदिरा चौकसे अध्यक्ष, प्रियंका शिवहरे जी, उपाध्यक्ष भावना शिवहरे, सचिव मीनाक्षी शिवहरे, कोषाध्यक्ष निहारिका शिवहरे, संगठन मंत्री हिमांशी चौकसे, कलचुरी समाज की नारी शक्ति ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।
जिसमें राधा कृष्ण रासलीला पर रश्मि, कु नैंसी शिवहरे, यशोदा कृष्ण पर मंजू जी, रम्य शिवहरे साथी होली के सुंदर गीतों पर सवि, चित्रांश, नित्य ने सुंदर प्रस्तुति दी। ऐसा लग रहा था कि मानो आज पूरा वृंदावन कलचुरी महिला मंडल ने वृंदावन गार्डन में सभी के सहयोग से मनाया सभी नारी शक्ति ने बढ़ चढ़कर भाग लिया।
कार्यक्रम के अंत में सभी ने एक दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दी। अंत में सभी ने मिलकर स्वादिष्ट भोजन एवं ठंडाई का आनंद लिया!