चाची पर आया भतीजे का दिल: बोला- I LOVE YOU चाची

शिवपुरी। एक भतीजे ने अपनी ही चाची के साथ गंदी हरकत करने का प्रयास किया है। मामला जिले के करैरा थाना क्षेत्र के सिल्लारपुर गांव में 38 साल की महिला के साथ उसके जेठ के लड़के ने ही छेड़छाड़ कर दी। इतना ही नहीं छेड़छाड़ का विरोध करने पर उसके साथ मारपीट भी कर दी। महिला की रिपोर्ट पर पुलिस ने केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार सिल्लारपुर की 38 साल की महिला ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि वह 30 मार्च को दोपहर करीब 3 बजे अपने घर पर अकेली खाना खा रही थी। घर के दरवाजे खुले थे तभी जेठ का लड़का घर के अंदर आ गया। मैंने उससे कहा कि तू शराब पिए है, अपने घर चला जा। उसने बुरी नीयत से हाथ पकड़ लिया और बोला कि मैं तुम्हें पसंद करता हूं।

तब मैंने कहा कि ये कैसी बात कर रहा है। मैंने विरोध किया तो उसने मेरे साथ मारपीट कर दी। बाएं हाथ की कलाई तथा बांई तरफ की कनपटी में अंदरूनी चोट आई है। चिल्लाने पर वह घर से बाहर चला गया। पीड़िता ने शनिवार की शाम रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने युवक के खिलाफ छेड़छाड़ की धाराओं में मामला दर्ज कर लिया।

Advertisement

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *