मुक्तिधाम में आग भड़कने से हजार क्विंटल लकड़ियों सहित अन्य सामग्री जलकर राख

शिवपुरी। खबर शहर के मुक्ति धाम से आ रही है। जहां बीते शनिवार की रात अंत्येष्टि के लिए एकत्रित कर रखी क्विंटलों लकड़ियों में अज्ञात कारणों के चलते आग भड़क गई। आग किन कारणों से लगी इसका पता फिलहाल नहीं लग सका है। आग लगने के बाद नपाध्यक्ष भी मौके पर पहुंची है।

जानकारी के अनुसार मुक्ति धाम में कार्यरत सेवाभावी संस्था मानवता सेवा समिति के सदस्य अजय बंसल ने बताया कि उन्हें सुबह 8 बजे आगजनी की सूचना मिली थी। मौके पर आकर देखा था लकड़ियों में जबरदस्त आग भड़की हुई थी। शनिवार की रात 11 एक अंतेष्टि हुई थी। तब तक सब ठीक था।

इस घटना में क्विंटलों लकड़ियां जलकर राख हो गईं। सूचना के बाद फायर ब्रिगेड की मदद से आग पर काबू पा लिया गया है। आगजनि की इस घटना में करीब 1 हजार क्विंटल लकड़ियां, कांस और अन्य सामग्री जलकर खाक हो गई। जानकारी मिली है कि रात 1 बजे मुक्ति धाम के पास से आलू खोदने के लिए कुछ मजदूर निकले थे।

जिनके द्वारा रात में आगजनी की सूचना दी गई थी। आग किन कारणों से लगी यह स्पष्ट नहीं हो सका है। लेकिन आग रात 11 बजे से लेकर 1 बजे के बीच भड़की है। सूचना के बाद मुक्तिधाम पहुंची नगर पालिका अध्यक्ष गायत्री शर्मा ने स्थिति का जायजा लिया। उनका कहना है कि यहां नगर पालिका के कर्मचारियों का किस तरह का ड्यूटी चार्ट है उसको देखकर जिम्मेदारों पर कार्रवाई की जाएगी।

Advertisement

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *