रूई के गोदाम में लगी आग: पडौसीयों को आगजनी का सताने लगा डर,मचा हडकंप

शिवपुरी। खबर जिले के खनियांधाना थाना क्षेत्र से आ रही है। जहां आज दोपहर खनियांधाना कस्बे के बाजार में रूई के गोदाम में आग लग गई। स्थानीय लोगों ने जब आग को देखा तो तत्काल फायर बिग्रेड को इस मामले की सूचना दी। जब तक फायर बिग्रेड आग पर काबू पाती तब तक गोदाम में रखा रूई का माल जलकर राख हो गया।
जानकारी के अनुसार खनियाधाना के मैन मार्केट के एक मथुरा की चक्की के रुई गोदाम में उस दौरान आग जब गोदाम मालिक सौरभ झा अपने घर खाना खाने गया हुआ था। तभी आस-पास के लोगों ने गोदाम से धुएं को उठता हुआ देखा।इस बीच आसपास के दुकान मालिकों को आग फैलने का डर सताने लगा था। इसकी सूचना तत्काल गोदाम मालिक सहित पुलिस को दी गई।
सूचना के बाद मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने मशक्कत के बाद आग पर काबू आया। गोदाम मालिक सौरभ झा ने बताया कि गोदाम में रुई के साथ साथ अन्य सामान रखा हुआ था। जो जलकर खाक हो चुका है। आगजनी की घटना में उसे करीब तीन लाख का नुकसान हुआ है। बता दें कि गोदाम में आगजनी का कारण बिजली के बोर्ड में हुए शॉर्ट सर्किट से होना बताया गया है।
