खेत पर फसल कटवा रहे किसान पर जंगली सूअर ने किया हमला: घायल हाने पर अस्पताल में भर्ती

शिवपुरी। खबर जिले के इंदार थाना क्षेत्र से आ रही है। जहां अमारा गांव में फसल कटवा रहे एक किसान पर जंगली सूअर ने हमला बोल कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल किसान का उपचार जिला अस्पताल में जारी है।

जानकारी के अनुसार अमारा गांव के रहने वाले किसान सुखबीर यादव जयमंडल यादव उम्र 32 साल ने बताया कि आज उसके खेत पर चने की फसल मजदूरों के द्वारा कटवाई जा रही थी। इसी दौरान वह भी अपने खेत पर खड़ा हुआ था। तभी एक जंगली सूअर ने एकाएक पीछे से उसे पर हमला बोल दिया था।

उसने बताया कि सूअर ने उसे धक्का देकर नीचे गिराया और कई जगह काट लिया। मौके पर मौजूद मजदूरों ने जैसे तैसे उसकी जान जंगली सूअर से बचाई इसके बाद उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।

Advertisement

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *