पिता ने बेटे को आवाज लगाई, जबाव नहीं आया तो टपरिया में जाकर देखा: मृत पड़ा मिला 18 साल का अशोक

शिवपुरी। खबर जिले के बैराड़ थाना क्षेत्र से आ रही है। जहां वालापुर गांव में 18 साल के युवक की खेत पर स्थित टपरिया में मौत हो गई। पुलिस ने पीएम कराकर मर्ग कायम कर लिया है।

जानकारी के अनुसार अशोक पुत्र राजाराम आदिवासी उम्र 18 साल की बुधवार को मौत हो गई है। पिता राजाराम ने बताया कि वह सुभाषपुरा के करई बारा गांव के रहने वाले हैं। वैराड़ के बालापुर में 8 साल से बटाई से खेती कर रहे थे। बेटा अशोक कई दिनों से बीमार था।

बुधवार की दोपहर 12 बजे अशोक को आवाज लगाई तो टपरिया से जबाव नहीं आया। अंदर जाकर देखा तो अशोक बेहोश हालत में पड़ा था। अस्पताल लेकर पहुंचे तो डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर मर्ग कायम कर जांच शुरु कर दी है।

Advertisement

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *