घरवाले नीचे TV देख रहे थे : 4 साल की मासूम खेलते हुए छत पर चढ़ गई, छज्जे से गिरकर घायल

शिवपुरी। खबर जिले के फिजिकल थाना क्षेत्र से आ रही है। जहां कमलागंज घोसीपुरा में रहने वाली एक चार साल की मासूम अपने मकान के छज्जे पर खेलते खेलते नीचे गिर गई। इसके बाद परिजनों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां पर उसका उपचार जारी है।
जानकारी के अनुसार साइना खान निवासी कमलागंज घोसीपुरा ने बताया कि रात को 11 बजे बच्ची घर में खेल रही थी। तभी छत पर मकान के छज्जे पर खेलते हुए पहुंच गई। इसके बाद मासूम नीचे गिर गई। अच्छी बात यह रही कि तब घर पर सभी लोग जाग रहे थे।
बच्ची की मां ने बताया कि छज्जे से गिरने के कारण बच्ची को सिर और चेहरे पर चोट आई है। घटना के बाद घायल बच्ची को तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया है जहां पर उसका उपचार जारी है।
Advertisement
