शादी के लड्डू: युवक की शादी नहीं हो रही थी तो जहर गट​क लिया

शिवपुरी। जिले के सिरसौद थाना क्षेत्र के मुढेरी गांव में आज एक युवक ने शादी नहीं होने से परेशान होने के चलते जहर गटक लिया। जिससे युवक की हालात बिगडने लगी। तत्काल पडौसी युवक को लेकर जिला चिकित्सालय पहुंचे। जहां युवक का अस्पताल में इलाज जारी है।

जानकारी के अनुसार राजा की मुढैरी गांव में रहने वाले रामेश्वर जाटव उम्र 32 वर्ष आज सुबह जहर का सेवन कर लिया। जहर का सेवन करने से उसकी हालत बिगड़ गई जिससे वह उल्टी करने लगा। उसके पड़ोसियों ने देखा कि रामेश्वर की हालत खराब हो रही हैं वह उसे तत्काल जिला अस्पताल लेकर आए।

बताया जा रहा हैं कि उसने अस्पताल आकर बताया कि उसने जहर का सेवन किया हैं। जहां डॉक्टरों ने उसका इलाज शुरू किया गया। बताया जा रहा है कि रामेश्वर जाटव घर में अकेला रहता है और अधिक उम्र हो जाने के बाद भी उसकी शादी नहीं हो पा रही थी इस कारण उसकी मानसिक स्थिति सही नहीं होने के कारण उसने जहर का सेवन कर लिया।

Advertisement

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *