खेलते वक्त खौलते पानी की बाल्टी से टकराकर 4 बर्षीय मासूम झुलसी-SHIVPURI NEWS

शिवपुरी। खबर शहर के जवाहर कालोनी से आ रही है। जहां एक 4 बर्षीय गर्म पानी की बाल्टी से टकराकर खौलते पानी से झुलस कर घायल हो गई। इसके बाद मासूम के परिजनों ने उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां उसका उपचार चल रहा है।
जानकारी के अनुसार मासूम की मां आशा जोशी पत्नी चंद्रप्रकाश जोशी ने बताया कि आज बुधवार की सुबह उसकी चार की बेटी राधिका जोशी अपनी दादी के पास खेल रही थी। इधर उसका बेटा कुलदीप जोशी गर्म पानी को बाल्टी में भरकर वाहन धोने के लिए ले जा रहा था। तभी उसकी बेटी खौलते पानी से भरी बाल्टी से टकरा गई थी।
बताया कि टकराने की बजह से बाल्टी का पानी फैल गया। जिससे बेटी बुरी तरीके से झुलस गई। आनन-फानन में बेटी को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
Advertisement