किसान के 8 बीघा के खेत में कटी हुई रखी फसल में अज्ञात लोगों ने लगाई आग: किसान का आरोप रंजिशन लगाई आग

शिवपुरी। खबर जिले के तेंदुआ थाना क्षेत्र के कुढाराई गांव से है। जहां एक किसान के 8 बीघा खेत में कटी हुई रखी धनिया की फसल में अज्ञात लोगों ने आग लगा दी। इससे किसान की फसल पूरी तरीके से जलकर खाक हो गई। फरियादी ने आगजनी की शिकायत तेंदुआ थाने में भी दर्ज कराई है।
जानकारी के अनुसार कुढाराई गांव के रहने वाले भरत यादव ने बताया कि उसने 12 बीघा में धनिया की फसल की थी। फसल को कटवा कर 8 बीघा का एक ढेर और 4 बीघा का दूसरा ढेर कर रख दिया था। आज फसल थ्रेसिंग करनी थी लेकिन इससे पहले शनिवार की रात उसके 8 बीघा की धनिया की फसल की ढेर में रंजिश गांव के ही कुछ लोगों ने आज के हवाले कर दिया।
पीड़ित भरत ने बताया कि उक्त लोगों को भागते हुए उसके पिता पीतम यादव ने देख लिया था। जो रात में कटी हुई रखी फसल की रखवाली कर रहे थे। फसल में आग लग जाने की बजह से पीड़ित को करीब 3 लाख रूपए का नुकसान हुआ है। पीड़ित किसान ने घटना की शिकायत तेंदुआ थाने में दर्ज कराई है।