कोलारस पहुंची मां कनकेश्वरी देवी,कल निकलेगी कलश यात्रा, कल से शुरू होगी श्रीराम कथा

शिवपुरी। शिवपुरी जिले के कोलारस कस्बे में कल से मां कनकेश्वरी देवी की श्रीराम कथा की शुरुआत होगी। इससे पहले मां कनकेश्वरी देवी कोलारस कस्बे में तीन बार श्रीराम कथा कर चुकी हैं। कथा श्रीराम कथा महोत्सव आयोजन समिति द्वारा धर्मशाला हनुमान मंदिर के सामने कराया जा रहा है। इसके लिए बुधवार को मां कनकेश्वरी देवी का आगमन कोलारस कस्बे में हुआ है।
श्रीराम कथा महोत्सव आयोजन समिति द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार धर्मशाला हनुमान मंदिर के सामने श्रीराम कथा का भव्य आयोजन प्राण प्रतिष्ठा उत्सव के छठवीं साल पूर्ण होने पर 14 मार्च से 22 मार्च तक किया जा रहा है। इसके अतिरिक्त देर शाम वृंदावन से पधारे कलाकारों द्वारा रासलीला का भी आयोजन किया जाएगा।
श्री राम कथा से पहले 14 मार्च की सुबह 8 बजे रामलीला मैदान से भव्य कलश यात्रा की शुरुआत होगी। कलश यात्रा सदर बाजार, खटीक मोहल्ला,जगतपुर चौराहा, एबी रोड़,बस स्टैंड, एप्रोच रोड़ होते हुए धर्मशाला हनुमान मंदिर पर पहुंचेगी। जहां पूजन के बाद राष्ट्र संत मां कनकेश्वरी देवी की मुखारबिंद से श्रीराम कथा का आगाज होगा। इसकी सभी तैयारियों को समिति के द्वारा पूर्ण कर लिया गया है।