चक्की में गेंहू में मिक्स कर दिया किसी और का अनाज,पूरे परिवार की हालात बिगडी,जिला चिकित्सालय में भर्ती

शिवपुरी। खबर शहर के सिटी कोतवाली क्षेत्र के रातौर गांव से आ रही है। जहां एक परिवार फूड पॉइंजिनिंग का शिकार हो गया। जिसके चलते परिवार के जिस सदस्य ने खाना खाया उसे ही उल्टीयां होने लगी। तत्काल सभी सदस्यों को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है जहां सभी का उपचार जारी है।
जिला चिकित्सालय में भर्ती जयसिंह धाकड निवासी रातौर ने बताया है कि वह कल गांव में ही स्थिति आटा चक्की पर अपना अनाज पिसबाने गया हुआ था। जहां अनाज से पहले किसी सरदार का पशुओं का अनाज चक्की में पिस रहा था। जिसके चलते चक्की संचालक ने उसी में जयसिंह धाकड का अनाज डाल दिया।
पीडित का आरोप है कि उसके बाद वह आटा लेकर घर आया। सबसे पहले उसके 11 साल के बच्चे ने रोटी खाई तो उसे उल्टीयां होने लगी। उसके बाद उन्होंने समझा कि शायद उसे किसी अन्य कारण से उल्टी हो रही है तो परिवार के लोगों ने उसे सुला दिया। उसके बाद मां पिता और अन्य घर के लगभग 10 लोगों के रोटी खाई तो उन्हें भी उल्टी होने लगी। जिसके चलते पूरे परिवार को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।