महिला शौच के लिए गई: मनचला नंगा होकर गंदी हरकतें करने लगा ,FIR

शिवपुरी। खबर जिले के सिरसौद थाना क्षेत्र के खजूरी गांव से आ रही है। जहां एक महिला ने अपने ही गांव के एक युवक पर छेडछाड और गंदी हरकत करने का आरोप लगाया है। इस मामले की शिकायत पीडिता ने पुलिस थाना सिरसौद में की। जहां पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर विवेचना में ले लिया है।
जानकारी के अनुसार 28 वर्षीय महिला ने थाने में शिकायत दर्ज कराते हुए बताया है कि वह अपने घर से खुले में शौच के लिए जा रही थी। तभी गांव का ही मनचना संतोष परिहार उसे मिल गया। जिसपर से आरोपी ने अपने कपडे उतारे और महिला को देख देखकर गंदे इशारे करने लगा। जिसके चलते महिला भागी और पूरी घटना पति को बताई। पति महिला को लेकर थाने पहुंचा। जहां पुलिस ने इस मामले में आरोपी के खिलाफ छेडछाड की धाराओ में मामला दर्ज कर विवेचना में ले लिया है।
Advertisement