भांजे की शादी से वापस लौट रहे मामा की सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत

शिवपुरी। खबर जिले के बामौरकला थाना क्षेत्र से आ रही है जहां शनिवार की रात अज्ञात भारी वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। पुलिस ने मृतक की शिनाख्त अशोकनगर जिले के रहने वाले युवक के रूप में की है। बामौरकला थाना पुलिस ने मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर अज्ञात वाहन की तलाश शुरू कर दी है। भांजे की शादी में शामिल होकर लौट वापस रहा था।
जानकारी के आनुसार अशोकनगर जिले के चंदेरी थाना क्षेत्र के गोराकलां गांव का रहने वाला उम्र 25 साल का सूरज सिंह लोधी पुत्र रामकिशन लोधी शनिवार की रात पिछोर क्षेत्र के कफार गांव में अपने भांजे की शादी में शामिल होकर खाना-खाने के बाद बाइक MP09QR0485 पर सवार होकर अकेला वापस अपने घर लौट रहा था।
इसी दौरान विजरावन नदी के पुल के पास अज्ञात भारी वाहन ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी थी। मौके से फरार हो गया था। भारी वाहन का पहिया सिर के ऊपर से निकल जाने से सूरज की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर सड़क दुर्घटना की जांच शुरू कर दी है।