शादी के बाद भी बच्चे नहीं हो रहे थे,4 साल से दूर के रिश्तेदार BF से बात करती थी युवती ,पति ने रंगे हाथों पकडा, FIR

शिवपुरी। खबर जिले के नरवर थाना क्षेत्र के मगरौनी चौकी क्षेत्र से आ रही है। जहां एक महिला ने अपने प्रेमी पर छेडछाड की एफआईआर दर्ज कराई है। ​महिला का आरोप है कि वह उसके प्रेमी से 4 साल से बात करती थी। परंतु उसके बाद आरोपी प्रेमी उसपर शादी का दबाब बनाने लगा। जिसके चलते युवती ने बात करने से मना कर दिया। परंतु उसके बाद आरोपी युवती को प्रताणित करने लगा।

जानकारी के अनुसार एक 25 वर्षीय महिला निवासी मगरौनी ने शिकायत करते हुए बताया है कि उसकी शादी 2016 में हुई थी। शादी के बाद से उसके यहां कोई भी संतान नहीं हुई। इसी बीच उसकी चार साल से अपने ही रिश्तेदार गिरधारी पुत्र राजू कुशवाह निवासी चकरामपुर हाल निवासी करैरा से फोन पर बात होने लगी। महिला का आरोप है कि बातचीत के बीच आरोपी उसे शादी करने की कहने लगा। आरोपी महिला से कहने लगा कि वह उसे प्यार करता है और उसके बिना नहीं रह सकता।

इसी बीच एक दिन पति ने अपनी पत्नि को बातचीत करते हुए पकड लिया। जिसके चलते पति ने जब पूछा तो पत्नि ने पति को पूरी घटना बता दी। उसके बाद पति ने उसे समझाने का प्रयास किया। परंतु वह नहीं माना। जिसके चलते पति अपनी पत्नि को लेकर थाने पहुंचा। जहां पुलिस ने पत्नि की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ छेडछाड की धारा 354 घ,509 के तहत मामला दर्ज कर विवेचना में ले लिया है।

Advertisement

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *