मजदूरी के यह पैसे से ज्यादा पैसे बसूलने को लेकर मंडी में बिवाद, पुलिस बुलानी पडी

शिवपुरी। खबर जिले के कोलारस अनाज मंडी से आ रही है। जहां आज बाहरी मजदूरों और फसल लेकर पहुंचे किसानों के बीच मजदूरी के तय पैसों से ज्यादा पैसे वसूलने को लेकर विवाद हो गया। करीब एक घंटे तक मंडी में विवाद चलता रहा। इसके बाद मंडी के एएसआई और अन्य कर्मचारियों ने मौके पर पुलिस को बुलवाया और मजदूरों को मंडी से बाहर कर मामले को शांत कराया तब कहीं जाकर हंगामा शांत हुआ।

जानकारी के अनुसार आज कुछ किसान अपनी फसल बेचने मंडी पहुंचे हुए थे। जहां किसान की फसल को बोरियों में भरने के एवज में बाहरी मजदूर 10 रुपए प्रति बोरी वसूल रहे थे। जबकि मंडी प्रबंधन ने प्रति बोरी की मजदूरी 5 और कट्टे की 4 रूपए निर्धारित कर रखी थी। इसी बात को लेकर बाहरी मजदूरों और किसानों के बीच विवाद हो गया था। किसानों ने बाहरी मजदूरों पर मनमानी मजदूरी वसूलने के आरोप लगाए थे। इसकी शिकायत किसानों ने मंडी प्रबंधन से कराई थी।

मंडी के एएसआई वीरेंद्र चतुर्वेदी ने बताया कि किसानों ने बाहरी मजदूरों पर निर्धारित दर से अधिक मजदूरी मांगने की शिकायत दर्ज कराई थी। मौके पर जाकर देखा तो मजदूर किसानों से 10 रुपए प्रति बोरी मजदूरी देने की जिद पर अड़े थे। इसके बाद मौके पर पुलिस को बुलाकर बाहरी मजदूरों को मंडी से बाहर कर दिया गया था। हालांकि कुछ देर बाद मजदूर निर्धारित दर पर मजदूरी करने को राजी हो गए थे। इसके बाद मामला शांत हो गया था।

Advertisement

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *