रिश्तेदार ने घर में घुसकर महिला से बनाए संबंध,ब्लैक​मै​ल करने VIDEO भी बना लिया,वीडियों वायरल,FIR

शिवपुरी। खबर जिले के पोहरी अनुविभाग के गोवर्धन थाना क्षेत्र से आ रही है। जहां एक महिला ने साथ उसकी के रिश्तेदार ने रेप किया और उसका वीडियों भी बना लिया। इतना ही नहीं उसके बाद आरोपी उसे वीडियों के जरिए ब्लैकमेल करने लगा। जब महिला फिर से संबंध बनाने तैयार नहीं हुई तो आरोपी ने महिला का वीडियों बायरल कर दिया। इस मामले की शिकायत पीडिता ने पुलिस थाना गोवर्धन में की। जहां पुलिस ने महिला की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर विवेचना में ले लिया है।

जानकारी के अनुसार गोवर्धन थाना क्षेत्र के उमरी गांव में रहने बाली एक 35 वर्षीय महिला के यहां उसके रिश्तेदार बल्ला यादव निवासी मुरैना हाल निवासी ग्वालियर का आना जाना था। जिसे चलते उसे घर में कोई रोक टोक नहीं थी। एक दिन आरोपी ने महिला को घर में अकेली देखा तो उसके साथ जबरन संबंध बना लिए। इस दौरान आरोपी ने महिला का न्यूड वीडियों भी बना लिया।

महिला का आरोप है कि उसके बाद आरोपी इस वीडियों के जरिए उसे ब्लैकमेल करने लगा और कहने लगा कि अगर उसने संबंध नहीं बनाए तो वह इस वीडियों को बायरल कर देगा। जिसके चलते महिला ने जब आरोपी से संबंध बनाने से इंकार कर दिया तो आरोपी ने महिला का न्यूड वीडियों बायरल कर दिया। इस मामले में अब पुलिस ने महिला की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ रेप​ की धाराओं में मामला दर्ज कर विवेचना में ले लिया है।

Advertisement

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *