हे राम! जंगल में गाय के शवो का ढेर,कहा से आए पता नहीं,पेट से पॉलीथिन निकल रही है

शिवपुरी। खबर जिले के करैरा से आ रही है। जहां आज जंगल में गाय के शवों का अम्वार लगा हुआ है। यह शव करैरा क्षेत्र से महज 2 किमी दूर सिल्लारपुर क्षेत्र में पडी हुई है। इन गाय के ढेर को देखकर हर कोई सोचने को मजबूर हो गया है। इस मामले में जब जिम्मेदारों से जानकारी चाही तो वह अपना पल्ला झाडते हुए नजर आए।

जानकारी के अनुसार सिल्लारपुर के जंगल में हाईवे से महज 500 मीटर दूर गायों के शवों का ढेर लगा हुआ है। यह गायों की संख्या लगभग 50 के लगभग बताई जा रही है। सरपंच अरविंद लोधी ने बताया है कि इन मृत गायों के पेट से पॉलीथिन निकल रही है। अब यह गाय इतनी संख्या में आई कहा से है यह जांच का विषय है।

इनका कहना है
इस समय में मौके पर ही हूं। मेरे साथ एसडीएम सहाब भी यहां आए हुए है। यहां गायों की संख्या लगभग 25 से 30 के लगभग है। साथ ही कुछ कंकाल भी पडे हुए है। दरअसल करैरा नगर पंचायत में पशुओे को उठाने का ठेका हुआ है और यह ठेकेदार मृत पशुओं को उठाकर यहां फैंक रहा है। चूकि यह क्षेत्र फोरेस्ट एरिया है जिसके चलते आज एसडीएम सहाब ने इस मामले को लेकर पत्र जारी कर ठेकेदार को निर्देश दिए है कि जगह चिन्हित कर इन गायों ससम्मान डिस्पोज करे। यहां संख्या 200 के लगभग नहीं है
डॉ एमसी तमोरी, उपसंचालक पशु चिकित्सा विभाग शिवपुरी।

Advertisement

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *