कूडे के ढेर पर शिवपुरी शहर: अध्यक्ष और CMO की लडाई में पिसता शहर,दुकानदार लगा रहे है झाडू

शिवपुरी। इन दिनों शिवपुरी शहर में नगर पालिका अध्यक्ष और सीएमओं की लडाई किसी से छिपी नहीं है। इस लडाई का खमियाजा पब्लिक को झेलना पढ रहा है। शहर में नगरपालिका के बजह से शहर को गंदगी से लेकर पानी की समस्या से जूझना पड़ रहा है। शहर के क्षेत्र में चारों ओर हालात बद से बदतर होते जा रहा हैं।
शहर के बिगड़े हालात की तस्वीर बाजारों से निकलकर आई है जहां पिछले पांच दिनों से बाजारों में नपा द्वारा सफाई नहीं कराई गई हालात ऐसे हो गए हैं कि नहाधोकर दुकान पर पहुंचने वाले दुकानदार पहले अपनी-अपनी दुकानों के बाहर झाड़ू लगाकर कचरा जलाने को मजबूर हो रहे हैं।
बता दें कि नगरपालिका में आपसी खींचतान बनी हुई है। कुछ रोज पूर्व सड़क की कोरकटिंग से शुरू हुए विवाद के बाद पार्षद सुमन बाथम, नपा अध्यक्ष गायत्री शर्मा और सीएमओ केशव सगर के बीच विवाद हो गया था। इसके बाद सीएमओ फ़ोर्स लीव पर जाना पड़ा था। इसके बाद नपा के पंप अटेंडरों और सफाई कर्मचारियों ने वेतन की मांग को लेकर हड़ताल शुरू कर दी थी। नपा अध्यक्ष ने सीएमओ पर कर्मचारियों को भड़काने के आरोप लगाए थे।
वहीं भाजपा के कई पार्षद और कांग्रेसी पार्षद नपा अध्यक्ष को पद से हटाने की मांग कर रहे हैं उनके द्वारा सीएम से लेकर कलेक्टर से नपा अध्यक्ष को हटाने की मांग की जा चुकी है। कुल मिलकार नगर पालिका में छिड़े गृह युद्ध के चलते आम जनता को परेशान होना पड़ रहा हैं। बता दें कि पिछले 5 दिनों से शहर की जनता गंदगी से परेशान है। साथ ही जनता को पीने तक का उपलब्ध नहीं हो पा रहा हैं।
