शिवपुरी में पदस्थ आरक्षक धु्व्र दुबे की दिल्ली में मौत: कैंसर से लडते लडते हार लगा जिंदगी की जंग

शिवपुरी। आज शिवपुरी जिले के कोलारस थाना में पदस्थ 42 वर्षीय आरक्षक का निधन कैंसर की बीमारी के चलते हो गया। आरक्षक ने आज सुबह 5 बजे दिल्ली के अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। नौजवान आरक्षक के निधन से पुलिस महकमे सहित परिचितों में शोक की लहर है।
जानकारी के अनुसार आरक्षक ध्रुव दुबे उम्र 42 साल पिछले 4 से 5 सालों से कोलारस थाने में पदस्थ थे। इसी बीच उन्हें कैंसर की बीमारी ने जकड़ लिया था। आरक्षक ध्रुव दुबे पिछले 15 दिनों से दिल्ली के अस्पताल में अपना उपचार करा रहे थे, लेकिन आज सुबह आरक्षक मौत से जंग हार गए।
बता दें कि आरक्षक ध्रुव दुबे भिंड जिले के रहने वाले थे उसके दो छोटे बच्चे भी थी। आरक्षक ध्रुव दुबे का शव दिल्ली से गृह ग्राम ले जाया गया है। जहां उनका आज अंतिम संस्कार किया जाएगा।
Advertisement
