बेलेंटाइनडे से पहले थाने पहुंचा प्रेमी जोड़ा: GF बोली-में अपनी मर्जी से BF के साथ गई थी उसी के साथ रहूंगी, मां-बाप समझाते रहे अपने LOVER के साथ चली गई निक्की

शिवपुरी। खबर जिले के फिजिकल थाना क्षेत्र से आ रही है। जहां बीते दो दिन पहले घर से गायब एक प्रेमी और प्रमिका पहुंचे है। दोनों ने अपने को एक दूसरे से प्यार करने की बात कही। लड़की ने कहा कि वह दोनों अब बालिग है और एक दूसरे से प्यार करते है और शादी कर ली है। थाने पहुंचकर अपने बयान देकर लड़की अपने प्रेमी के साथ चली गई। इस दौरान लड़की के परिजनों ने उसे बहुत समझाने का प्रयास किया लेकिन लड़की अपने प्रेमी के साथ ही चली गई।
जानकारी के अनुसार बीते 8 फरवरी 2024 को युवती निक्की रजक निवासी नट की इमली के पास कमलागंज के परिजनों ने अपनीे बेटी के लापता हो जाने की शिकायत फिजिकल थाने में दर्ज करायी थी। पुलिस ने गुमइंसान का मामला दर्ज कर विवेचना में लिया था। और लड़की की तलाश शुरू कर दी थी।
इसके बाद आज निक्की अपने प्रेमी के साथ चली गई थी। निक्की रजक कमलागंज में ही रहने बाले आकास चंदोरिया से प्यार करती थी और बीते 8 फरवरी को वह अपने लवर आकास के साथ शिवपुरी से भाग गई थी। इसके बाद जब परिजनों ने थाने में शिकायत दर्ज करयी तो निक्की और आकास बालिग होने के चलते शिवपुरी आ गए और फिजिकल थाने पहुंच कर बयान दर्ज कराए। निक्की ने कहा कि बह अपनी मर्जी से अपने प्रेमी आकास के साथ चली गई थी बह दोनों बालिग है और शादी कर ली है। और एक साथ रह रहे है।
इसके साथ हीे इस दौरान युवती के परिजनों को भी थाने बुलाया गया तो उन्होने भी अपनी बेटी को समझाने का बहुत प्रयास किया लेकिन निक्की ने अपने माता पिता की नहीं सुनी और बयाद दर्ज कराने के बाद वह अपने प्रेमी आकास चंदोरिया के साथ चली गई।
