महिलाओं को समूह बांटने बाली कंम्पनी का फील्ड ऑफिसर 3 लाख 71 हजार रूपए लेकर फरार, धोखधड़ी की FIR

शिवपुरी। खबर शहर के फिजिकल थाना क्षेत्र से आ रही है। जहां एक समूह के लिए लोन देने वाली संस्था का फील्ड ऑफिसर ही समूह की महिलाओं से लोन के पैसों की किस्तों के लाखों रूपए लेकर फरार हो गया। भारत फाइनेंशियल इनक्लूजन लिमिटेड के मैनेजर ने इसकी शिकायत फिजिकल थाना में दर्ज कराई। पुलिस ने इस मामले में फील्ड ऑफिसर के खिलाफ धोखाधड़ी की धाराओं में मामला दर्ज कर लिया।

जानकारी के अनुसार फिजिकल थाना क्षेत्र के टीवी टावर रोड़ नाइ की बगिया में संचालित भारत फाइनेंशियल इनक्लूजन लिंमिटेड शाखा के ब्रांच मैनेजर राजेंद्र सिंह ने बताया कि हमारी कंपनी में फील्ड ऑफिसर के पद पर ग्वालियर का रहने वाला शुभम वर्मा पिता सुरेश चन्द्र बर्मा कार्य करता था। उसका काम शहरी व ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं को समूह लोन देने व उनकी किश्तों के कलेक्शन का था। शुभम वर्मा ने अपने पद का दुरुपयोग करते हुए साथ ही महिलाओं से उनके लोन की किश्तों को बैंक की शिवपुरी ब्रान्च में जमा करने का विश्वास देकर महिलाओं से लोन की किश्तों एवं प्री-पेमेंट के रूप में एकत्रित रूपए ब्रान्च में जमा न कराते हुए अपने पास रख लिए।

इस मामले में ब्रांच मैनेजर राजेंद्र सिंह ने बताया जब इस बात की जानकारी उसे मिली तो इसकी शिकायत कंपनी की ऑडिट शाखा में दर्ज कराई थी। ऑडिट विभाग ने फील्ड वेरिफिकेशन कराई थी। जिसमें 3 लाख 71 हजार 713 रूपए का गबन सामने आया था। बता दें ब्रांच मैनेजर राजेंद्र सिंह की शिकायत पर फिजिकल थाना पुलिस ने भारत फाइनेंशियल इनक्लूजन लिंमिटेड के फील्ड ऑफिसर शुभम वर्मा के खिलाफ आईपीसी की धारा 420,406 के मामला पंजी बद्ध कर लिया है।

Advertisement

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *