रिश्तेदारी में जा रहे दंपत्ति की BIKE ब्रेकर से अनियंत्रित होकर गिरने बाइक सवार महिला घायल

शिवपुरी। खबर जिले के गोर्वधन थाना क्षेत्र से आ रही है जहां बुड़दा तिराहे पर एक बाईक ब्रेकर पर से अनियंत्रित हो गई। जिससे बाईक पर बैठी महिला बाईक से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। जिसको राहगीरों की मदद उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां पर उसका उपचार जारी है।
जानकारी के अनुसार घायल महिला के पति कप्तान सिंह धाकड़ ने जानकारी देते हुए बताया की वह सतनवाड़ा से अपनी रिश्तेदारी में सहसराम जा रहे थे। तभी बुड़दा तिराहे पर उनकी बाईक ब्रेकर पर से अनियंत्रित हो गई। जिससे बाईक पर बैठी उनकी पत्नी बाईक से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। जिन्हे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
Advertisement