पंप अटेंडरों को वेतन न मिलने के चलते काम बंद हड़ताल शुरू: शहर में पानी की सप्लाई रोकी, नपाध्यक्ष ने CMO पर लगाए आरोप

शिवपुरी। नगर पालिका के पंप अटेंडरों ने वेतन ना मिलने के चलते काम बंद हड़ताल शुरू कर दी। इससे शहर में होने वाली पानी की सप्लाई प्रभावित हुई है। पंप अटेंडरों ने आज इसकी शिकायत कलेक्टर से भी की है। पंप अटेंडर प्रमोद शर्मा ने बताया कि 243 पंप अटेंडरों को तीन माह से वेतन नहीं दिया गया है।
नगर पालिका में कार्यरत सफाई कर्मचारी व पंप अटेंडर को लगभग तीन माह से वेतन नहीं मिला है जब कर्मचारी सीएमओ के पास वेतन मांगने जाते हैं तो सीएमओ द्वारा कहा जाता है कि नगर पालिका के खजाने खाली हो चुके हैं इसलिए वह वेतन नहीं दे सकते जब राशि आएगी तब उन्हें वेतन दिया जाएगा। वेतन न मिलने से सफाई कर्मचारी व पंप अटेंडर ने काम बंद कर दिया है।
इस मामले में नगरपालिका अध्यक्ष गायत्री शर्मा का कहना है कि उन्हें पता चला है कि शहर में पानी सप्लाई बंद करवाने का षड़यंत्र सीएमओ केशव सगर ने रचा है। उनके ओर से पंप अटेंडरों को भड़का कर शहर में पानी की सप्लाई बंद करवा दी गई है।
सीएमओ राजनीति कर शहर की व्यवस्था को खराब करना चाहते हैं। इसकी शिकायत उनके द्वारा कलेक्टर व एसडीएम से की गई। पंप अटेंडरों को वेतन न मिलने की बाद पर नपा अध्यक्ष ने कहा कि कुछ महीनों से नपा का पैसा रुका हुआ था। इसके चलते पंप अटेंडरों को वेतन नहीं मिल सका था। अब पैसा आ गया था सोमवार तक सभी को वेतन प्राप्त हो जाएगा।