swatantrashivpuri 3 jpg 2 3

कोलारस नगर परिषद के पुराने भवन में आग, सरकारी रिकॉर्ड को नुकसान; ताला टूटा मिलने से संदेह

swatantrashivpuri 3 jpg 2 3
swatantrashivpuri 3 jpg 2 3

कोलारस। शिवपुरी जिले के कोलारस नगर में नगर परिषद के पुराने कार्यालय में शुक्रवार रात आग लगने से सरकारी दस्तावेजों को काफी नुकसान पहुंचा। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और नगर परिषद के कर्मचारी मौके पर पहुंचे। काफी प्रयासों के बाद रात करीब ढाई बजे आग पर काबू पाया जा सका।

घटनास्थल पर भवन के दरवाजे का ताला टूटा हुआ मिलने से मामला संदिग्ध हो गया है। ऐसे में रिकॉर्ड में जानबूझकर आग लगाए जाने की आशंका भी जताई जा रही है। हालांकि, आग लगने की असल वजह अभी स्पष्ट नहीं है।

पुराने भवन में रखा था वर्षों का रिकॉर्ड

जानकारी के मुताबिक, नगर परिषद कोलारस का कार्यालय वर्ष 2014-15 में जगतपुर चौराहे के पास बने नए भवन में स्थानांतरित कर दिया गया था। इससे पहले परिषद का कामकाज कोलारस बस्ती स्थित पुराने भवन से संचालित होता था।

नगर पंचायत के कार्यकाल से लेकर वर्ष 2013 तक के पुराने दस्तावेज इसी भवन के परिषद हॉल में रखे हुए थे। आग लगने से इन रिकॉर्डों को नुकसान पहुंचने की बात सामने आई है।

हादसा या साजिश, पुलिस कर रही जांच

कोलारस थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस आग लगने के पीछे संभावित दुर्घटना और जानबूझकर आग लगाए जाने, दोनों पहलुओं को ध्यान में रखकर पड़ताल कर रही है।

फिलहाल आग लगने के कारणों और घटना के पीछे किसी की भूमिका होने की पुष्टि नहीं हुई है। जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा कि आग किन परिस्थितियों में लगी और सरकारी रिकॉर्ड को नुकसान कैसे पहुंचा।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *