भाजपा पिछड़ा बर्ग मोर्चा ने फूंका राहुल गांधी का पुतला, जमकर नारेबाजी

शिवपुरी। शहर में भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री मोदी पर राहुल गांधी की अमर्यादित टिप्पणी के विरोध में कलेक्ट्रेट परिसर के बाहर राहुल गांधी का पुतला फूंका और जमकर नारेबाजी की।
बता दें कि राहुल गांधी इस समय देश में न्याय यात्रा निकाल रहे हैं। इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ जातिगत टिप्पणी कर दी थी। साथ ही राहुल गांधी ने यह तक कह दिया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ओबीसी जाति के नहीं थे। राहुल गांधी के इसी बयान को लेकर भाजपा ने राहुल गांधी को घेरना शुरू कर दिया है।
इसी कड़ी में आज भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला अध्यक्ष संजय कुशवाह के नेतृत्व में शुक्रवार को कलेक्ट्रेट के बाहर भाजपा के कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी का पुतला दहन किया साथ ही नारेबाजी भी। इस दौरान पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला अध्यक्ष संजय कुशवाह ने कहा कि राहुल गांधी द्वारा किए गए इस घोर निंदनीय कृत्य में अगर माफी नहीं मांगी गई तो सम्पूर्ण देश भर में पिछड़ा वर्ग मोर्चा के द्वारा आंदोलन किया जाएगा।