समधी अपनी समधन के साथ बनाना चाहता था संबंध,पति ने देख लिए,गुस्साएं समधी ने समधन के दोनों पैर कुल्हाडी से काट दिए

शिवपुरी। खबर जिले के रन्नौद थाना क्षेत्र के बेदमउ गांव से आ रही है। जहां एक समधी ने अपनी ही समधन के दौनों पैर कुल्हाडी से काट डाले। इतना ही नहीं दामाद और उसके भाई और समधी के साथ भी आरोपीयों ने जमकर मारपीट की है। इस मामले में घायल समधन को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। जहां महिला का उपचार जारी है।
जानकारी के अनुसार अस्पताल में भर्ती महिला ने बताया है कि उसकी बेटी की शादी आरोपी समधी के बेटे के साथ हुई है। दोनों ही परिवार एक ही गांव में रहते है। महिला ने बताया है कि दो दिन पहले आरोपी समधी ने महिला यानी अपनी समधन के साथ गंदी हरकत कर दी थी। इस हरकत को महिला के पति यानी समधी ने अपनी आखों से देख लिया। जिसके चलते वह अपनी पत्नि से नाराज हो गया और पति पत्नि में बिवाद होने के बाद यह विबाद समधीयों में आपस में होने लगा।
पीडिता समधन ने बताया हैं कि बीते शाम वह अपने पति के साथ मवेशीयों को भूसा देने जा रही थी। तभी समधी,दामाद और दामाद के दो भाई माता मंदिर के पास आ गए। सभी के हाथों में कुल्हाडी और डंडे थे। समधन का आरोप है कि आरोपी समधी को शक था कि उसके साथ हुई छेडछाड की घटना के बारे में उसने अपने पति को बताया है । इसी बात को लेकर वह कहने लगा कि तूने समधी समधीयों में लडाई करा दी है तूने पूरी घटना बताकर अच्छा नहीं किया। अब तेरी टांग काट देता हूं। फिर कहा से चल पाएगी। यह कहकर आरोपीयों ने अपनी समधन की दोनों टांगे कुल्हाडी से काट दी।
इस मामले में थाना प्रभारी अरविंद चौहान का कहना है कि यह झगडा ससुरालजनों द्धारा बेटी को परेशान करने को लेकर हुआ है। महिला समझाने गई थी। तभी यह घटना घटित हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जांच में जो भी आएगा उसके अनुसार धाराएं बढाई जाएगी।
महिला के पति का कहना है कि रविवार शाम को मैं और मेरी पत्नी मवेशी को भूसा देने जा रहे थे, तभी समधी, दामाद और दामाद के दो भाई माता मंदिर के पास आ गए। उनके हाथों में कुल्हाड़ी और डंडे थे। समधी ने मेरी पत्नी से कहा कि तुमने बात बताकर अच्छा नहीं किया और उसे पीटना शुरू कर दिया था। मेरा दामाद और उसके दो भाई मुझे पकड़ने दौड़े, लेकिन मैं वहां से जान बचाकर भाग गया। चारों ने मेरी पत्नी के साथ लाठियों से मारपीट की। समधी ने उसके दोनों पैरों पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया।
