घर से पैदल आता था बाईक चोर बंटी,जाते में सरकारी कार्यालय के बाहर से BIKE चुराकर ले जाता था,23 चोरी की बाईकों के साथ गिरफ्तार

शिवपुरी। खबर सिटी कोतवाली से आ रही है। जहां आज पुलिस ने शहर में हो रही बाईक चोरी की बारदातों पर अंकुश लगाने का काम किया है। आज पुलिस ने एक ही चोर से चोरी गई 23 बाईक बरामद कर ​ली है। यह चोर इतना शातिर है कि वह अपने गांव मानपुर से बस से शिवपुरी आता था और मौका देखकर शासकीय कार्यालयों के बाहर रैकी कर बाईक चुराकर ले जाता था। इस मामले में पुलिस ने आज चोर को गिरफ्तार कर उससे 23 बाईके बरामद की है। पुलिस अब आरोपी के साथियों की तलाश कर रही है।

पुलिस अधीक्षक रघुवंश सिंह भदौरिया ने सिटी कोतवाली में प्रेस बार्ता करते हुए बताया है कि लगातार शहर से बाइक चोरी हो रही थी सीसीटीवी कैमरा की मदद से जानकारी मिली थी की बाइक चोर, बाइक चोरी के बाद पिपरसमा रोड का इस्तेमाल भागने में करते हैं। 29 जनवरी को पिपरसमा रोड रेलवे क्रॉसिंग पर चेकिंग पॉइंट लगाकर वाहनों को चेक किया गया था इस दौरान एक बाइक सवार को गिरफ्तार किया गया था जब बाइक के चेचिस नंबर और इंजन नंबर को मिलाया गया तो उक्त बाइक की चोरी की शिकायत कोतवाली में दर्ज थी इसके बाद चोर से पूछताछ की गई थी।

पकड़े गए चोर से सख्ती से पूछताछ में चोर ने अपना नाम बंटी रावत बताया जो सिरसौद थाना क्षेत्र के मानपुर गांव का रहने वाला था। बाइक चोर बंटी रावत की निशानदेही पर कोतवाली पुलिस ने मानपुर गांव पहुंचकर चोर के घर से चोरी की 22 बाइक बरामद की है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि आरोपी पर पहले से ही 21 मामले दर्ज है। आरोपी के गिरोह में दो से तीन सदस्य और भी हैं जिनके बारे में आरोपी से पूछताछ की जा रही है। यह गिरोह बाइकों को जिले से बाहर और बाइकों को काटकर उनके सामान को बेचने का काम करता था।

Advertisement

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *