INDIGO CAR और BIKE से कर रहे थे शराब की तस्करी,दो आरोपीयों से 17 पेटी शराब जप्त

शिवपुरी। खबर जिले के रन्नौद थाना क्षेत्र से आ रही है। जहां नवागत थाना प्रभारी अरविंद चौहान की कार्यवाही से शराब माफियाओं मेें हडकंप मच गया है। यहां पुलिस ने चैकिंग के दौरान दो अलग अलग कार्यवाही करते हुए दो शराब माफियाओं को गिरफ्तार किया है। उक्त आरोपीयों के खिलाफ पुलिस ने अवैध शराब की धारा 34 2 के तहत मामला दर्ज कर विवेचना में ले लिया है।

रन्नौद थाना प्रभारी अरविन्द सिंह चौहान ने बताया कि मुखबिर सूचना मिली थी। रविवार की रात मोहम्मदपुर से अकाझिरी की ओर शराब से भरी सफेद कार आ रही है। इसके तत्काल बाद ग्राम करोंदी आदिवासी बस्ती पर चेकिंग पॉइंट लगाकर वाहनों को चेक किया था।

तभी एक कार आती दिखाई दी थी लेकिन कार का ड्राइवर कार को अकाझिरी की ओर भगा ले गया था। इसके बाद कार का ड्राइवर कार को करोंदी में गोशाला के पास रोड के नीचे गड्डे में छोड़कर अंधेरे का फायदा उठाकर वहां से भाग गया। पुलिस ने कार इंडिंगों क्रमांक यूपी 93 एक्स 1024 की डिग्गी से दस पेटी देसी मदिरा मसाला शराब की जब्त की है। इस मामले में अज्ञात आरोपी के खिलाफ धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।

दूसरी कार्यवाही में बाईक से कर रहा था शराब की तस्करी
रन्नौद थाना प्रभारी अरविन्द सिंह चौहान ने बताया कि एक सूचना पर से रन्नौद जोड पर शराब खपाने बाइक और शराब एमपी 33 एमपी 9386 के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से पुलिस ने दो थैलों में भरे 350 देशी प्लेन के क्वार्टर जब्त किए हैं। पकड़ा गया आरोपी बदरवास थाना क्षेत्र के लिलवारा गांव का रहने वाला है। आरोपी के खिलाफ धारा 34 (2) आबकारी एक्ट का मामला दर्ज किया गया है।

Advertisement

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *