कुत्ते को बंदर परेशान कर रहे थे,पालतू कुत्ते ने चिढकर घर के मालिक को ही काट लिया

शिवपुरी। खबर जिले के तेंदुआ थाना क्षेत्र के ग्राम खरई से आ रही है। जहां आज एक कुत्ते ने एक बंदर से चिढकर अपने मालिक के बेटे को ही निशाना बनाते हुए बार बार काट डाला। वह मासूम कुत्ते को खाना देने गया था। परंतु ​कुत्ता बंदर से परेशान बैठा था। परंतु बंधा होने के चलते बंदर का तो कुछ नहीं कर पाया परंतु अपने मालिक के बेटे को ही निशाना बना लिया। अब युवक को जिला चिकित्सालय में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है।

जानकारी के अनुसार संदीप पुत्र अमर सिंह धाकड निवासी खरई के घर में उसका पालतू कुत्ता रहता है। आज दोपहर उसके माता-पिता खेत पर काम करने गए हुए थे, इसी दौरान वह अपने पालतू कुत्ते को खाना देने गया हुआ था।

कुत्ता बंधा हुआ था और बंदर उसे कुछ दिनों से परेशान कर रहे थे। इसी बात को लेकर पालतू कुत्ता चिड़ा हुआ था। जैसे ही उसने अपने पालतू कुत्ते के सामने खाना रखा अचानक से उसने हमला बोल दिया। कुत्ते ने उसे कई जगह काठ लिया। इस हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। तभी वहां पडौसी आ गए और युवक को कुत्ते से बचाया। युवक को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।

Advertisement

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *