अजीब दास्तां: महिला ने जहर इसलिए पिया,क्योंकि वह चैक करना चाहती थी कि जहर का टैस्ट कैसा है ?

शिवपुरी। इस दुनिया में अजीब लोगों की कही भी कमी नहीं है। लोग अपने शौक के लिए क्या नहीं करते यह सभी बाकिव है। परंतु एक ऐसा ही मामला शिवपुरी से सामने आया है। जहां एक महिला ने जहरीले पदार्थ को महज इस लिए पी लिया क्योंकि उसे पता करना था कि इस जहर का टैस्ट कैसा होता है। इस महिला की जब हालात बिगडने लगी तो परिजनों ने इसे उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया है। जहां महिला का उपचार जारी है।
जानकारी के अनुसार वर्षा आदिवासी पत्नी झंडू आदिवासी उम्र 20 साल को परिजनों ने जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। महिला ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया है कि उसकी शादी 3 साल पहले हुई थी और उसका एक 3 माह का बेटा भी है। आज उसका पति काम पर गया था और सास लकडी बीनने गई थी।
तभी उसके मन में आया कि घर पर कीट नाशक रखी हुई है। उससे इंसान मर जाता है तो उसका टैस्ट कैसा होता होगा। यह सोचा और बस फिर क्या था युवती ने अपने मन में चल रहे संस्पेस को खत्म करने के लिए जहर को चख लिया। बस फिर क्या था यह शौंक भारी पढ गया। महिला की हालात बिगडने लगी। तत्काल परिजनों ने उसे उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया। जहां महिला का उपचार जारी है।