9 माह की गर्भवती महिला को बेरहम ससुरालजनों ने घर से भगाया, पति, सास और ननद मानसिक यातनाएं देते है

शिवपुरी। आज पुलिस अधीक्षक के पास अपनी फरियाद लेकर आई एक 9 माह की गर्भवती महिला ने पुलिस अधीक्षक से अपने ससुरालजनों की शिकायत दर्ज कराई है। महिला का आरोप है कि उसके ससुरालजनों ने उसे मारपीट कर घर से भगा दिया है। इस मामले में पुलिस अधीक्षक ने मामले की जांच के बाद कार्यवाही की बात कही है।
जानकारी के अनुसार पुलिस अधीक्षक से शिकायत करते हुए भावना लोधा पत्नि गजानंद लोधा निवासी मैघोना बाडा डांग तहसील रन्नौद ने बताया है कि उसकी शादी लगभग 3 साल पहले पिपरौद खुर्द तहस गुना निवासी गजानंद लोधा के साथ हुई थी। शादी के बाद सब ठीक रहा। उसके कुछ दिनों बाद उसके पति गजानंद लोधा,सास हीराबाई और ननद उमा लोधा को घर से मिले दहेज से संतोष नहीं था।
जिसके चलते यह तीनों मिलकर उसे मानसिक रूप से परेशान करने लगे। जिसके चलते वह लगातार परेशान करते रहे। परंतु महिला यातनाएं झेलती रही। इसी के चलते बीते लगभग 7 माह से वह अपने मायके में रह रही है। उसकी खोख में 9 माह का बच्चा है। जिसके चलते परिजन उसे अभी भी घर में रखने तैयार हीं है। जिसके चलते अब वह जाए तो कहा जाए। जिसके चलते पीडिता ने पुलिस अधीक्षक से ससुरालजनों पर कार्यवाही की मांग की है।