बर्थडे पार्टी में विबाद: एक दोस्त गुटका खरीद रहा था,दूसरे दोस्त ने चाकू मार दिया

शिवपुरी। खबर शहर के देहात थाना क्षेत्र के गुना बायपास से आ रही है। जहां वर्थडे पार्टी के दौरान दो दोस्तों में विबाद हो गया। यह विबाद होटल से हटकर गुटका की दुकान पर आ गया और गुटका खरीदने के दौरान एक दोस्त ने दूसरे दोस्त को चाकू मार दिया। जिससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के अनुसार जितेंद्र सेन उम्र 28 वर्ष निवासी आर्य समाज रोड शिवपुरी बर्थडे पार्टी करने होटल पर गए थे। जहां ​बर्थ डे पार्टी के दौरान उसका विबाद विजय सिंह रावत से हो गया। यह विबाद होटल पर तो सुलट गया उसके बाद दोनों अपनी अपनी गाडियों से आने लगे। तभी वहां जितेन्द्र सेन गुटका खाने रूक गया तो पीछे से आकर आरोपी विजय सिंह रावत निवासी बडा गांव ने युवक के उपर चाकू से हमला बोल दिया। जिसके चलते युवक घायल हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर विवेचना में ले लिया है।

Advertisement

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *