पति पत्नि में विबाद: गुस्साई पत्नि ने गटक लिया जहर, अस्पताल में भर्ती

शिवपुरी। खबर जिले के रन्नौद थाना क्षेत्र के राजापुर गांव से आ रही है। जहां एक महिला ने अपने ही पति की लडाई से त्रस्त होकर जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। इस मामले में परिजन तत्काल महिला को लेकर जिला चिकित्सालय पहुंचे। जहां महिला का उपचार जारी है।
जानकारी के अनुसार रिविन्का पत्नी चांद सिंह रजक निवासी राजापुर थाना रन्नौद का रविवार की शाम पति से किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। जिसके बाद गुस्से में आकर महिला ने जहर खाकर जान देने की कोशिश की। जहर खाने से महिला की हालत बिगड़ गई जिसके बाद घबराए परिजनों ने महिला को उपचार के लिए जिला अस्पताल शिवपुरी में भर्ती कराया है जहां उपचार के बाद फिलहाल महिला की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।
Advertisement