पति बोला उसकी पत्नि के अवैध संबंध,पत्नि प्रेमी के साथ रह रही है,पत्नि बोली पति चरित्र पर अंगुली उठा रहा है,वह पार्लर चलाती है,पति बदनाम कर रहा है

शिवपुरी। आज शिवपुरी पुलिस अधीक्षक के पास अपनी फरियाद लेकर पहुंची एक महिला ने अपने पति पर उसे जबरन बदनाम करने का आरोप लगाया है। इस मामले को लेकर पहले पति ने अपनी पत्नि पर एक युवक के साथ भाग जाने का आरोप लगाया था। ​उस आवेदन के बाद अब पीडिता ने पुलिस अधीक्षक से गुहार लगाई है।

पुलिस अधीक्षक को शिकायत करते हुए पीडिता ने बताया है कि 2 जनवरी को कोलारस थाना क्षेत्र के चंदोरिया के युवक ने बताया था कि उसकी पत्नि उसके घर से जेवरात लेकर गांव के एक युवक के साथ भाग गई है। इस मामले मेें आज महिला ने अपने पति की शिकायत एसपी ऑफिस में दर्ज कराई है। महिला का कहना है उसका पति शराबी है, वह कोई काम नहीं करता था। इसके चलते उसने कोलारस कस्बे में एक ब्यूटी पार्लर खोल रखा था और अपने बच्चों की परवरिश करने लगी थी।

हालांकि उसका पति ब्यूटी पार्लर पहुंचकर गाली-गलौज करता था। जिसके बाद अन्य लोगों के सामने कई गंभीर आरोप लगाता था। इसके चलते मुझे ब्यूटी पार्लर को बंद कर दूसरे शहर में जाना पड़ा और अब वहीं रहकर अपना पेट पाल रहीं हूं। जिस युवक के साथ उसका पति भागने की बात कह रहा है। उसका नाम गोलू है, वह उसके बारे में नहीं जानती है। साथ ही उसने शिकायती पत्र में लिखा कि पति के लगाए गए आरोप निराधार हैं। ब्यूटी पार्लर की संचालिका का कहना है वह अपने पति के घर से जेवरातों को भी नहीं ले गई। अब वह अपने पति के साथ नहीं रहना चाहती है। इसी शिकायत को लेकर वह सोमवार एसपी ऑफिस पहुंची हैं।

Advertisement

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *