EX-BOYFRIEND के साथ LIVE-IN में रह रही थी पत्नि: पति ने रंगेहाथों पकड़ लिया, पति को गोली मारने की धमकी

शिवपुरी। खबर पुलिस अधीक्षक कार्यालय से आ रही है जहां कमलागंज निवासी एक यु​व​क ने एसपी से मदद की गुहार लगाई है। उसने अपनी पत्नि और उसके वॉयफ्रेंड पर उसे जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। युवक ने बताया कि वह उसे गोली मारने की धमकी दे रहे है। इसकी शिकायत पीडित ने पूर्व में भी दर्ज करायी है लेकिन सुनवाई न होने के चलते अब एसपी से गुहार लगाई है।

जानकारी के मुताबिक एसपी से फरियाद लगाते हुए युवक ने बताया कि उसकी शादी 1 साल पहले सर्वजातीय विवाह सम्मेलन में हुई थी। शादी के 6 माह तक पत्नी उसके साथ रही इसके बाद वह अपने मायके चली गई। फिर वापस लौट कर नहीं आई। इस दौरान उसने पता किया तो उसकी पत्नी अपने एक्स बॉयफ्रेंड संग ग्वालियर में किराए का घर लेकर लिव-इन में रह थी जिसे उसने ग्वालियर जाकर रंगे हाथ पकड़ा था।

जिसकी शिकायत भी उसने ग्वालियर थाने में दर्ज की लेकिन पुलिस ने वहां भी उसकी कोई सुनवाई नहीं की। अब पत्नी और उसका बॉयफ्रेंड उसे सोशल मीडिया पर गोली मारने की धमकी और अश्लील गाली गलौंज कर रहे हैं। पीड़ित ने पत्नी और उसके बॉयफ्रेंड के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की मांग कर मदद की गुहार लगाई है।

Advertisement

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *