पति के साथ मायके आई गर्भवती महिला के साड़ी के पल्लू में आग लगने से झुलसी

शिवपुरी। खबर जिले के देहात थाना क्षेत्र के लुधावली सें आ रही है। जहां 19 वर्षीय गर्भवती महिला घर में आग तापने के दौरान साड़ी में आग लगने से झुलस गई। गर्भवती महिला को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
बताया जा रहा है कि 19 साल की रानू आदिवासी अपने पति शंकर आदिवासी के साथ अपने मायके आई हुई थी। जहां आज शुक्रवार की सुबह करीब 8 बजे अपने घर के कमरे में बैठकर आग ताप रही थी। इसी दौरान रानू की साड़ी के पल्लू में आग लग गई।
मौके पर मौजूद परिजनों ने जैसे-तैसे महिला की साड़ी में भड़की आग को बुझाया। लेकिन तब तक महिला बुरी तरह से झुलस गई थी। जिसके बाद महिला को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसकी हालत स्थिर बनी हुई है।
Advertisement
