इन ग्राम पंचायतों में आज लगेंगे विकसित भारत संकल्प यात्रा शिविर

शिवपुरी। “विकसित भारत संकल्प यात्रा’’ में कैंप लगाकर सरकार की सभी कल्याणकारी योजनाओं का पात्र हितग्राहियों को लाभ दिया जा रहा है। बुधवार 20 दिसंबर को जनपद पंचायत शिवपुरी की ग्राम पंचायत सकलपुर एवं रायपुर धमकन, जनपद पंचायत कोलारस की ग्राम पंचायत खरई एवं चिलावद में शिविर लगाया जाएगा। जनपद पिछोर की ग्राम पंचायत उमरीखुर्द एवं भौंती में तथा जनपद पंचायत नरवर की ग्राम पंचायत इंदरगढ़ और छितरी में शिविर आयोजित किया जाएगा। जनपद पोहरी की ग्राम पंचायत वेशी एवं परासरी में शिविर लगाया जाएगा।
