BREAKING NEWS: अस्पताल चौराहे पर मां मेडीकल के संचालक 32 साल के चेतन सिंघल को लगा करंट,मौत- SHIVPURI NEWS

शिवपुरी। अभी अभी खबर शहर के सिटी कोतवाली क्षेत्र के मनियर टोल टैक्स सिटी सेंटर के पास से आ रही है। जहां एक 32 साल के युवा की करंट से दर्दनाक मौत हो गई है। उक्त युवक अस्पताल चौराहे पर कल्याणी धर्मशाला के पास मेडीकल का संचालन करता है।

जानकारी के अनुसार चेतन सिंघल पुत्र भारत सिंघल उम्र 32 साल निवासी सिटी सेंटर का नवनिर्माणाधीन मकान पर काम चल रहा था। यह अपने घर की तलाई कर रहा था। तभी करंट की चपेट में आ गया। जिससे वह बुरी तरह से झुलस गया। परिजन उसे लेकर जिला चिकित्सालय पहुंचे। तब तक डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

बताया जा रहा है कि चेतन सिंघल बेहद मिलनसार था वह कल्याणी धर्मशाला के पास मां मेडीकल स्टोर का संचालन करता था। उसकी बीते कुछ साल पहले ही शादी हुई थी। और शादी के बाद उसके यहां महज 2 साल की एक बेटी थी। इस घटना के बाद परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।

Advertisement

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *