कुटुम्ब न्यायालय के बाहर हाईवोल्टेज ड्रामा, पत्नि ने पति की BIKE पर पटके बडे बडे पत्थर, VIDEO वायरल

शिवपुरी। आज एक वीडियों शिवपुरी में शोसल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियों में एक महिला एक बाईक पर बडे बडे पत्थर पटकती हुई दिखाई दे रही है। महिला का पति उसे रोकने का प्रयास करता है। परंतु महिला नहीं मानती और बडे बडे पत्थर लगातार बाईक पर पटक रही है। इसका वीडियों वहां उपस्थिति किसी व्यक्ति ने बना लिया और अब यह वीडियों वायरल हो रहा है।
बताया गया है कि बाइक पर पत्थर पटकने वाली महिला का नाम रानी ओझा है। रानी जिस बाइक पर पत्थर पटक रही है, वह उसके पति राहुल ओझा की है। दोनों के बीच कुटुंब न्यायालय में विवाद चल रहा है। राहुल ओझा 12 अक्टूबर की दोपहर अपनी पत्नी रानी को जीवन निर्वाह भत्ता देने के लिए न्यायालय पहुंचा था। यहां दोनों पति पत्नी के बीच किसी बात को लेकर अनबन हो गई, जिसके बाद रानी ने राहुल की बाइक पर पत्थर पटकना शुरू कर दिया था।
बताया गया है कि कमलागंज के राहुल औझा और रानी की शादी 2016 में हुई थी। शादी के 2 साल बाद दोनों के बीच विवाद होने लगा था, उसकी पत्नी रानी चाहती थी कि वह घर से अलग रहे। इसके बाद वह अपनी पत्नी को लेकर अलग रहने लगा था, उन्हें एक बेटा भी हुआ, परंतु झगड़े बढ़ते गए। इसके बाद रानी उसे छोड़कर 2018 में मायके चली गई। दोनों का यह विवाद न्यायालय में चल रहा है।
पति राहुन ने बताया है कि न्यायालय के आदेश के अनुसार हर माह तीन हजार रुपए का जीवन निर्वाह भत्ता रानी को देना होता है। इन्हीं पैसों को देने वह 12 अक्टूबर को कोर्ट में गया था। यहां पत्नी भड़क गई और उसने बाइक पर पत्थर पटकना शुरू कर दिया। राहुल ओझा का कहना है कि अप्रैल में एक बार हम दोनों के बीच राजीनामा भी हो गया था, तीन माह के भीतर उसके जीजा के भड़काने के बाद रानी फिर छोड़ कर चली गई। राहुल ओझा का कहना है कि घर में रखे सामान को भी रानी अपने साथ ले गई थी। इसके बाद अब वह बाइक को अपनी संपत्ति समझ रही है।