बैराड़ में गोल पहाड़िया ठाकुरबारा मंदिर पर आयोजित हुई रामकथा: भंडारे में उमड़ी हजारों की भीड़

शिवपुरी। बैराड में हर बर्ष की भांति इस बर्ष भी गोल पहाड़िया वाले ठाकुर बाबा मंदिर पर मंहत आनंद दास महाराज रामू महाराज के सानिध्य में ठाकुर बाबा भक्त मंडल द्वारा नौ दिवसीय संगीतमय श्री रामकथा ज्ञान महायज्ञ का आयोजन किया गया। शुक्रवार को महायज्ञ के समापन पर विशाल भंडारे का आयोजन किया गया।

जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने पंगत लगाकर भोजन प्रसादी ग्रहण की। दोपहर 12 बजे से शुरू हुआ भंडारा में देर रात तक अनावृत जारी रहेगा जिसमें करीब 1 लाख श्रद्धालुओं को भोजन प्रसादी का वितरण किया जाएगा।

जनसहयोग से शुरू हुए इस धार्मिक अनुष्ठान में लगातार नौ दिनों तक धर्म और जान की सरिता बही और 9 दिवसीय रामकथा में कथा वाचक साध्वी किशोरीदास ने रामकथा के मार्मिक और सात्विक प्रसंगों को विस्तारपूर्वक बताया। जिसका श्रद्धालुओं खूब धर्म लाभ उठाया।

Advertisement

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *