रेशम माता के दर्शन कर लोट रहे थे मां-बेटे: BIKE की जोरदार भिड़त में मां की मौत

शिवपुरी। खबर जिले केे सेसई-मुड़ेरी गांव के बीच फोरलेन हाईवे से आ रही है। जहां बीते शाम दो बाइकों में भिड़त हों गई। जिसमें एक महिला की गंभीर हालत के साथ उपचार के लिए जिला चिकित्सालय लाया गया था। लेकिन अस्पताल पहुंचने पूर्व ही महिला ने दम तोड दिया था। घटना के बाद पुलिस ने शव को पोस्टामर्टम के लिए भेज जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार कल्लो बाई पाल पत्नी समपूरन पाल उम्र 40 साल निवासी फतेहपुर थाना कोतवाली अपने बेटे पवन पाल के साथ बाइक पर सवार होकर कोलारस थाना क्षेत्र के रेशम माता मंदिर के दर्शन कर वापस अपने घर लौट रही थी।
इसी दौरान सेसई और मुड़ेरी गांव के बीच दो बाइकों में गुरुवार की शाम जोरदार भिड़ंत हो गई। इस घटना में गंभीर रूप से घायल हुई महिला को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया था, लेकिन महिला ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया।
Advertisement