BAIRAD NEWS- तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाईक सबारों को उडाया,रवि धाकड की मौत,साथी पुष्पराज ग्वालियर रैफर

शिवपुरी। खबर जिले के बैराड क्षेत्र के गोर्वधन थाना क्षेत्र से आ रही है। जहां एक तेज रफ्तार सोनालिका ट्रेक्टर ने प्लेटिना बाईक सबारो को उडा दिया। जिससे बाईक पर सबार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायलों को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय रैफर किया गया। जहां दोनों की गंभीर हालात को देखते हुए चिकित्सको ने उन्हें ग्वालियर रैफर कर दिया। जहां एक युवक ने उपचार के दौरान दम तोड दिया।

जानकारी के अनुसार रवि धाकड पुत्र गनेशराम धाकड उम्र 24 साल निवासी धौधा अपने साथी पुष्पराज बघेल के साथ बैराड से अपने गांव धौधा अपनी बाईक प्लेटिना से आ रहे थे। तभी गोवर्धन थाना क्षेत्र के बसई गांव के पास सामने से आ रहे एक सोनालिका ट्रेक्टर से आमने सामने से टक्कर हो गई।

इस हादसे में ​रवि और पुष्पराज गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को उपचार के लिए ग्वालियर रैफर किया गया। जहां रवि की उपचार के दौरान मौत हो गई। जबकि साथी पुष्पराज गंभीर रूप से घायल बताया जा रहा है। जिसे उपचार के लिए ग्वालियर में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने ट्रैक्टर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर विवेचना में ले लिया है।

Advertisement

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *