एक ही घर से तीन दिन में उठेगी दूसरी अर्थी: पहले दादी की मौत आज 20 साल की नातनी मोनिका फांसी पर झूल गई

शिवपुरी। खबर शहर के सिटी कोतवाली क्षेत्र के फतेहपुर क्षेत्र से आ रही है। जहां आज अज्ञात कारणों के चलते एक 20 साल की युवती फांसी पर झूल गई। इस मामले की सूचना परिजनों ने पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई है।
जानकारी के अनुसार मोनिका ओझा पुत्री मांगीलाल ओझा उम्र 20 साल निवासी फतेहपुर ने आज अपने मकान में चौंक के जाल से चद्दर से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बताया गया है कि तीन दिन पहले युवती की दादी का देहांत ग्राम दुल्हारा में हो गया था। जिसके चलते पूरा परिवार दुल्हारा में गया हुआ था। यहां घर पर युवती और उसकी छोटी बहिन ही थी। छोटी बहिन दोपहर में कोचिंग चली गई और जब परिजन लौटकर आए तो घर का अंदर से दरवाजा बंद था। जिसके चलते पडौसियों की छत से जाकर देखा तो मोनिका फांसी पर झूलती मिली।
बताया जा रहा है कि युवती को हल्की मानसिक बीमारी थी। जिसके चलते उसका ग्वालियर में इलाज चल रहा था। इसके साथ ही इसकी मां भी मानसिक रोगी है। बताया जा रहा है कि युवती को अक्सर ऐसे दौरे पडते थे। बीते तीन माह पहले भी उसने सुसाईड करने की कोशिश की। परंतु उस समय परिजनों ने उसे बचा लिया था। वह अक्सर कहा करती थी कि उसे जीना नहीं है वह मरना चाहती है। उसके बाद आज उसने यह कदम उठा लिया। अब उसने यह कदम क्यों उठाया है यह तो जांच के बाद ही स्पष्ट होगा। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
