लिवइन पार्टनर के प्राइवेट न्यूड फोटो वायरल करने की धमकी, युवक को घर बुलाकर दो भाईयों ने मारी गोली

शिवपुरी। खबर देहात थाना क्षेत्र से आ रही है जहां एक युवक को आपत्तिजनक फोटो वायरल करने की धमकी देकर सौदा करने के लिए घर बुलाकर दो भाईयों ने गोली मार दी गई। गोली लगने के बाद घायल हुए युवक को उपचार के लिए जिला अस्पताल भर्ती करवाया गया है। देहात थाना पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के आनुसार करैरा कस्बे के रहने वाले पुष्पेंद्र चौहान पुरानी शिवपुरी क्षेत्र की रहने वाली एक युवती के साथ करीब ढाई साल से इंदौर में लिव इन रिलेशन में रह रहा है। इसी क्रम में तीन दिन पहले वह शिवपुरी आया तो युवती की मां ने युवती के मोबाइल में पड़ी हुई आपत्तिजनक फोटो वायरल नहीं करने के लिए पांच लाख रुपये की मांग की।
इसी क्रम में शनिवार को पैसा देने की बात हुई थी। युवक उनके बुलाने पर शनिवार की रात करीब 11:15 बजे पुरानी शिवपुरी क्षेत्र में युवती के घर पहुंचा था। पुष्पेंद्र युवती की मां व पिता से बात कर रहा था, तभी युवती के एक भाई पुष्पेंद्र से बहस करने लगा और इतने में दूसरे भाई ने उसे गोली मार दी। गोली पुष्पेंद्र की कमर में लगी।
मौके पर मौजूद प्रिंस बुंदेला ने उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल भर्ती कराया। पुष्पेंद्र की शिकायत पर पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया है।
